शमशान के आम रास्ते पर अतिक्रमण का विरोध , ज्ञापन सौंपा
बेगूं नगर के मेघपुरा मार्ग स्थित ओदी शमशान स्थल मार्ग पर बीचला बासा से लगाकर श्मशान की फाटक तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए तहसीलदार गोपाल जीनगर को ज्ञापन सौंपा हे ।
बताया गया कि वर्तमान में श्मशान मार्ग पर पक्की चार दिवारी का निर्माण कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है तथा इसकी किसी प्रकार की निर्माण स्वीकृति भी नहीं है। तथा निकटतम भविष्य में श्मशान स्थल तक आने में बडे वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा । ज्ञापन के दौरान लोगों ने मांग की कि इस अतिक्रमण को तुरंत रोका जावे तथा इसकी मौके पर जांच की जावे । ज्ञापन के दौरान तेजमल बोहरा, दिनेश चंद्र पंचोली, ओमप्रकाश छिपा, अविनाश भट्ट, सीपी जोशी, प्रकाश नागर, प्रहलाद सोनी, श्याम लाल सोनी,आशुतोष भारद्वाज सहित कई लोग मौजूद थे ।









