बेगूं में विद्यार्थी परिषद ने अनियमितताओं को लेकर कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा ।
बेगूं । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एमएलएसयू विश्वविद्यालय की परीक्षा परिणाम प्रक्रिया में लगातार हो रही अनियमितताओं को लेकर कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। परिषद ने आरोप लगाया कि बिना स्पष्ट कारण छात्रों के परिणामों में बार-बार “RL” (Result Later) लगाया जा रहा है तथा बाद में उसे हटाने के नाम पर विद्यार्थियों से प्रति विषय ₹500 से ₹1000 तक शुल्क वसूला जा रहा है।
इकाई अध्यक्ष उमेश धाकड़ ने बताया कि कई विषयों में जानबूझकर बैक लगाई जा रही है, जिससे छात्रों को दोबारा परीक्षा शुल्क भरना पड़ रहा है। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही के कारण योग्य छात्र भी अनुत्तीर्ण हो रहे हैं। परिषद ने Re-evaluation और Re-totaling के नाम पर भारी शुल्क लेने के बावजूद परिणामों में सुधार नहीं होने का भी आरोप लगाया।
अभाविप के कार्यकर्ता हिमांशु धाकड़ और लोकेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि RL हटाने की प्रक्रिया पूर्णतः नि:शुल्क की जाए और 7 कार्यदिवस में परिणाम जारी किए जाएं। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच किसी स्वतंत्र एवं पारदर्शी एजेंसी से दोबारा करवाने, Re-evaluation शुल्क कम करने तथा पिछले दो वर्षों के RL और Back मामलों की जांच के लिए समिति गठित करने की मांग रखी गई।
परिषद ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रहित में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
इस दौरान निखिल , शुभम , अशोक , विष्णु , दिलखुश , शंकर , कालू , प्रकाश , प्रिंसी , गायत्री , ऐश्वर्या, सरिता , लक्की , पूजा , बबली , सोनिया ,माया , रतनी आदि |









