Home » नेशनल » फाल्कु नदी पर पुलिया निर्माण कार्य का विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने किया शिलान्यास

फाल्कु नदी पर पुलिया निर्माण कार्य का विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने किया शिलान्यास

Share This Article

फाल्कु नदी पर पुलिया निर्माण कार्य का विधायक साहब डॉ. सुरेश धाकड़ जी ने किया शिलान्या

बेगूं/रावतभाटा। रावतभाटा-जवाहर नगर मार्ग (एमडीआर-286) के किलोमीटर 79 स्थित ग्राम मुआवदा में फाल्कु नदी पर पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक डॉ.सुरेश धाकड़ द्वारा किया गया। इस पुलिया के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक डॉ. धाकड़ के साथ पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता कुशाल बारेशा, पूर्व जिला परिषद सदस्य अमर सिंह हाड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रहलाद धाकड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर जवाहर नगर एवं जावदा मंडल के पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह और राजू बंजारा के नेतृत्व में विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ का स्वागत किया।

ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि करीब 50 वर्षों बाद इस नदी पर पुलिया का निर्माण हो रहा है, जिससे बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं भाजपा पदाधिकारियों में मिट्ठू लाल , रामपाल मेघवाल, रोडू लाल, लक्ष्मण लाल, गोरू बंजारा, फोरू उस्ताद, अनिल धाकड़, सुभाष सेन और शांतिलाल सहित कई लोग मौजूद रहे ।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This