Home » नेशनल » पटवार संघ बेगूं एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

पटवार संघ बेगूं एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

Share This Article

गिरदावरी ऐप में सुधार की मांग, बोले- तकनीकी खामियों के कारण फील्ड स्तर पर काम करना मुश्किल।

बेगूं । बेगूं में राजस्थान पटवार संघ ने एसडीएम बेगूं को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने गिरदावरी कार्य और सातवीं लघु सिंचाई गणना में आ रही तकनीकी व प्रशासनिक दिक्कतों को दूर करने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार डीसीएस गिरदावरी 1 जनवरी 2026 से चालू हो गई है जबकि फील्ड में जब गिरदावरी के लिए जाते हैं तो एप्प में गिरदावरी सबमिट करते समय “कुछ त्रुटि है कृपया कुछ समय बाद प्रयास करें” का पॉपअप आ रहा है जिस कारण आज दिन तक बोये गए खसरों की गिरदावरी नहीं हो पाई है। एप्प सुचारू रूप से चालू हो जाए उसी दिन से गिरदावरी के दिन गिने जाये अनावश्यक पटवारीगण पर 1 जनवरी से गिरदावरी चालू हो गई का दबाव नहीं बनाया जाए। गिरदावरी एप्प सुचारू होने पर गिरदावरी कर दी जाएगी अगर एप्प चालू नहीं होता है तो उसकी जिम्मेदारी पटवारिगण की नहीं होगी।

राज खसरा गिरदावरी एप्प व राज किसान गिरदावरी एप्प से गिरदावरी करने पर इस बार उत्पादन भरने की बाध्यता भी डाली गई है लेकिन पटवारीयों को उत्पादन संबंधी संपूर्ण जानकारी नहीं होने एवं वर्तमान में फसल पीपू अवस्था में होने से तथा गिरदावरी के बाद में फसल का खराबा होने से उत्पादन कम हो सकता है। अतः अभी उत्पादन की बाध्यता हटाई जाए। इसी तरह की कई अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई । इस दौरान पटवार संघ बेगूं अध्यक्ष अंकित शर्मा सहित संघ के सदस्य मौजूद रहे ।संघ ने लंबे समय से लंबित अंतरजिला स्थानांतरण पर भी ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि नए पटवारियों की नियुक्ति से पूर्व स्थानांतरण प्रतिबंध हटाया जाए। ज्ञापन में गिरदावरी एप की गति बढ़ाने और पूर्व के भुगतान समय पर करने की मांग भी की गई। ज्ञापन की प्रति जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ को भी भेजी गई है।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This