Home » नेशनल » 9 मील चौराहा से एमपी सीमा तक ₹20 करोड़ से सड़क निर्माण को मिली मंजूरी।

9 मील चौराहा से एमपी सीमा तक ₹20 करोड़ से सड़क निर्माण को मिली मंजूरी।

Share This Article

9 मील चौराहा से एमपी सीमा तक ₹20 करोड़ से सड़क निर्माण को मिली मंजूरी।

बेगूं | सरकार के परिवर्तित बजट 2024-25 में बेगूं क्षेत्र को बड़ी राहत और विकास की नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ की अनुशंसा पर नो मील चौराहा से मध्यप्रदेश सीमा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क योजना को मंजूरी दी है। पहले चरण में इसके लिए 20 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। भूजर कला से डाबी एनएच तक प्रस्तावित इस सड़क योजना के तहत नौ मील चौराहा से एमपी सीमा तक भटवाड़ा, सदूरी, गंगरार,मंडफिया, साडास, दुगार, राजगढ़, तेजपुर, नन्दवाई, बेगूं, सेमलिया और धामंचा को जोड़ा जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और व्यापार, कृषि व आवागमन को नया संबल मिलेगा।

सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा घोड़ी घाटा से राजगढ़ तक 12 किलोमीटर और तेजपुर से नन्दवाई तक 8 किलोमीटर, कुल 20 किलोमीटर अतिरिक्त सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। इससे बेगूं क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा और विकास की रफ्तार तेज होगी।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This