Home » नेशनल » बेगूं में हरिहरानंद गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रीमद् भागवत कथा 26 से । 2 जनवरी को निकलेगी शोभायात्रा, बड़ोदिया महादेव में होगी श्रद्धांजलि सभा।

बेगूं में हरिहरानंद गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रीमद् भागवत कथा 26 से । 2 जनवरी को निकलेगी शोभायात्रा, बड़ोदिया महादेव में होगी श्रद्धांजलि सभा।

Share This Article

बेगूं। बेगूं के बड़ोदिया महादेव में चल रहे अखण्ड कीर्तन के प्रेरक ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद गिरी महाराज का 25 वां पुण्यतिथि समारोह 26 दिसंबर से शुरू होगा। 2 जनवरी 2026 को शोभायात्रा निकलेगी व श्रद्धांजलि सभा होगी। बड़ौदिया महादेव संन्यास आश्रम प्रबंधन एवं विकास संस्थान द्वारा ब्रह्मलीन स्वामी हरिहरानंद गिरी महाराज का 25 वां पुण्यतिथि समारोह 26 दिसंबर से शुरू होगा । दोपहर 12 से एक बजे तक स्वामी धर्मानंद गिरी महाराज एवं पंडित मदनलाल कॉन्टिया के प्रवचन होंगे । एवं दोपहर 1 बजे से साय 4 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा राष्ट्रीय संत डॉ. मिथिलेश नागर के मुखारविंद से होगी । 2 जनवरी 2026 को सुबह हवन व समाधि का पूजन होगा। प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक बड़ौदिया महादेव से शोभायात्रा का जुलूस निकलेगा। दोपहर 1 से 3 बजे तक श्रद्धांजलि सभा होगी। 3 बजे बाद प्रसादी वितरण का आयोजन होगा।श्री बड़ोदिया महादेव सन्यास आश्रम प्रबन्धन एवं विकास संस्थान एवं समस्त किर्तनकर्ता द्वारा पुण्यतिथि समारोह की तैयारियों पूर्ण कर ली गई हैं।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This