ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी ।
बेगूं ( 17 दिसंबर ) । सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर विकास कार्य रथ यात्रा बेगूं विधानसभा के कमांड मंडल पहुंची। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देना था।
भाजपा मीडिया प्रमुख कमलेश धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सुशासन दिवस – सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत बेगूं विधानसभा कमांड मंडल की ग्राम पंचायतों मे विकास रथ पहुंचा । पूर्व प्रदेश मंत्री विधानसभा प्रभारी पिंकेश पोरवाल, जिला महामंत्री कैलाश मंत्री के सानिध्य में यह रथ कमांड मंडल में पहुंचा।
विकास रथ प्रभारी गोदू लाल गुर्जर एवं मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया ने बेगू विधानसभा और मंडल में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और बदलता राजस्थान – बढ़ता राजस्थान यात्रा रथ कमांड मंडल के गोपालपुरा ,राजगढ़ ,इटावा ,दुगार बरनियास ,मोतीपुरा ग्राम पंचायतों में पहुंचा । विकास रथ यात्रा के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाया गया
इस अवसर पर तहसीलदार गोपाल जीनगर,बीडीओ सुरेश गिरी गोस्वामी, पारसोली थानाधिकारी शिवराज राव, पूर्व जिला परिषद सदस्य अमर सिंह चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ , मंडल महामंत्री राधेश्याम खटीक राजगढ़ सरपंच कैलाश चंद्र प्रजापत , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लालाराम कुमावत, शंभू लाल जाट लाल सिंह, दीपक सिंधी,
दल्ली चंद गुर्जर, भग्गू जाट, पप्पू गुर्जर ,छीतर धाकड़, भंवर रेबारी, नागजी राम धाकड़, रेवत सिंह चुंडावत, पंकज धाकड़ सहित पार्टी पदाधिकारी, लाभार्थी एवं आमजन आदि मौजूद रहे।








