Home » नेशनल » बेगूं में लगा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 635 रोगी लाभान्वित हुए।

बेगूं में लगा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 635 रोगी लाभान्वित हुए।

Share This Article

मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 158 रोगियों का चयन।

बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं नगर में रविवार को महावीर इंटरनेशनल केंद्र बेगू के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर पुराना बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पर आयोजित किया गया। शिविर में गोमाबाई नेत्रालय नीमच के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा परिक्षण किया गया।

शिविर में नगर सहित आस पास के क्षेत्र के 635 नेत्र रोगियो का नेत्र परीक्षण एवं ब्लड प्रेशर व शुगर जांच कि गई उनमें से 158 मोतियाबिंद के रोगियों को गोमाबाई नेत्रालय नीमच में निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। साथ ही अन्य नेत्र रोगियों को निशुल्क दवा वितरित की गई

आयोजन के दौरान ही केंद्र के नवीन कार्यकारिणी व सदस्यों को जॉन चित्तौड़गढ़ से पधारे अध्यक्ष वीर चांदमल बोकडिया एवं वीर अशोक लोढ़ा (डिप्टी डायरेक्टर अपेक्स) के द्वारा शपथ दिलाई गई ।

शिविर ने वीर अशोक कोठारी बेगूँ द्वारा मरणोपरांत अपने नेत्रदान करने की घोषणा की गई व साथ ही देहदान हेतु इच्छा जताई।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी बेगूं वीर अंकित सामरिया एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर गोरुराम भुकल, पूर्व चेयरमैन नपा वर्द्धि चंद कोठारी थे । कार्यकारिणी के नवनियुक्त अध्यक्ष वीर दिनेश पीतलिया,सचिव वीर सुरेश सोडाणी, कोषाध्यक्ष प्रेरक सुराणा व संरक्षक मंडल – वीर अशोक पाटनी,वीर जितेंद्र सुराणा,वीर प्रकाश पोखरना, वीर पुखराज नागोरी,वीर विजय पोखरना ,वीर सुमित लुहाड़िया व कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This