Home » नेशनल » बेगूं में यूरिया खाद की हो रही कालाबाजारी, किसानों की जेब पर बढ़ रहा अधिक भार।

बेगूं में यूरिया खाद की हो रही कालाबाजारी, किसानों की जेब पर बढ़ रहा अधिक भार।

Share This Article

निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल रहे । साथ में दे रहे रसायन।

बेगूं /चित्तौड़गढ़। भारतीय किसान संघ बेगूं द्वारा यूरिया खाद की कालाबाजारी एवं एमआरपी से अधिक राशि वसूलने की शिकायत को लेकर सहायक निदेशक कृषि विभाग बेगूं को ज्ञापन सौंपा । मिली जानकारी के अनुसार यूरिया खाद की एकाएक बढ़ी मांग से इसकी किल्लत होने लगी है। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए यूरिया की कालाबाजारी जोर पकड़ रही है।किसानों का कहना है कि इन दिनों यूरिया खाद के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। आरोप है कि खाद विक्रेताओं की ओर से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल कर कालाबाजारी की जा रही हैं। इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ रहा है। बेगूं कस्बे की कई दुकानों पर अधिकृत विक्रेता किसानों को खाद नहीं होना बताते हैं, वहीं चोरी-छिपे निर्धारित मूल्य से 100 से 150 रुपए अधिक राशि लेकर खाद बेचा जा रहा है। साथ ही रसायन का पैकेट भी यूरिया बैग के साथ लेने पर मजबूर किया जा रहा है। भारतीय किसान संघ बेगूं ने कृषि अधिकारी से विक्रेताओं द्वारा की जा रही कालाबाजारी को रोकने तथा एमआरपी से अधिक राशि वसूलने पर कार्यवाही कर पाबंद करने की मांग की गई। ज्ञापन के दौरान किसान संघ बेगूं के सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This