Home » नेशनल » मतदाता ऑनलाइन गणना प्रपत्र विषय पर कार्यशाला आयोजित ।

मतदाता ऑनलाइन गणना प्रपत्र विषय पर कार्यशाला आयोजित ।

Share This Article

बेगूं/ चित्तौड़गढ़। बेगूं के शहीद रूपाजी कृपाजी महाविद्यालय में मतदाता ऑनलाइन गणना प्रपत्र कैसे भरें विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई।उपखंड अधिकारी बेगूं अंकित सामरिया के निर्दशन में विशेष गहन पुनरीक्षण ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने से संबंधित कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में 150 से अधिक महाविद्यालयी छात्र-छात्राओं, टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की जानकारी के साथ-साथ, विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता स्वयं अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन सबमिट कैसे करें विषय पर एएलएमटी राजकुमार तोलंबिया ने वार्ता प्रस्तुत की। एएलएमटी रत्नेश कुमार वर्मा ने महाविद्यालयी विद्यार्थियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित डाउट्स क्लियर किये। टीम के सदस्य वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक मुदस्सर अंसारी, कंप्यूटर अनुदेशक योगेश बोर्डे, कंप्यूटर अनुदेशक अंकित उपाध्याय आदि ने हेल्प डेस्क लगाकर के गणना प्रपत्र ऑनलाइन करना सिखाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डॉ भास्कर द्विवेदी व समस्त स्टाफगण उपस्थित थे।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This