Home » नेशनल » मेघपुरा में रात्रि चौपाल को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी ।

मेघपुरा में रात्रि चौपाल को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी । 

Share This Article

  • मेघपुरा में रात्रि चौपाल को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी । 
  • जिला कलेक्टर डॉ मंजू की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का होगा आयोजन ।मेघपुरा में रात्रि चौपाल को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया।

बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेघपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को रात्रि चौपाल का आयोजन चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर डॉ मंजू की अध्यक्षता में किया जाएगा। मेघपुरा में आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल से पूर्व बुधवार को बेगू उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया पंचायत समिति विकास अधिकारी सुरेश गिरी गोस्वामी के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर वहां पर लाइट व्यवस्था, बिछात व्यवस्था,जलपान की व्यवस्था, आदि के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मेघपुरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में रात्रि चौपाल में आने की अपील की गई है। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी भंवर लाल एवं ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। मेघपुरा के मुख्य मार्ग में पानी भरने के कारण जहां पर कीचड़ जमा होता था। उस रास्ते पर पंचायत समिति विकास अधिकारी सुरेश गिरी गोस्वामी, मेघपुरा प्रशासक ओंकार लाल, ग्राम विकास अधिकारी भंवर लाल द्वारा बनवाए गए नाले एवं मैजिक चैनल का उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया के द्वारा निरीक्षण कर कार्य की सराहना की गई।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This