Home » नेशनल » मादक पदार्थ तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का इनामी अपराधी डिटेन।

मादक पदार्थ तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का इनामी अपराधी डिटेन।

Share This Article

*मादक पदार्थ तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का इनामी अपराधी डिटेन*

*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगला थाना पुलिस की कार्रवाई।’*

चित्तौड़गढ़, 19 मई 2026। सिरोही जिले मे मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये के ईनामी आरोपी को जिले की डूंगला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी सिरोही जिले के एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध अफीम व डोडाचूरा तस्करी के प्रकरण मे दो साल से फरार हो वांछित चल रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाधिकारी डूंगला मय जाप्ता द्वारा दो साल से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त भंवर लाल पिता वरदी चन्द जाति जणवा निवासी अरनेड थाना डुंगला जिला चित्तौडगढ को डिटेन किया गया।अभियुक्त थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में अंवैध अफीम व डोडाचूरा तस्करी के मामले में दो साल से फरार चल रहा था । जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला सिरोही द्वारा 3000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी अपनी सकुनत से फरार होकर पहचान छुपाते हुए लगातार स्थान बदलकर रह रहा था। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार भंवर लाल जणवा अपने गांव आया हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शैतान सिंह पु. नि. थानाधिकारी थाना डूंगला के नेतृत्व में कानि.विष्णु कुमार, जयप्रकाश द्वारा दबिश दी गई और आरोपी को उसके गांव से डिटेन कर थाना पिण्डवाडा को सूचित कर सिपुर्द किया गया।

जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This