- कृषि विभाग बेगूं द्वारा खरीफ सीजन 2026 के पूर्व आदान विक्रेताओं हेतु प्रशिक्षण आयोजित।
बेगूं । कृषि विभाग बेगूं द्वारा खरीफ सीजन 2026 को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र के आदान विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं आदान विक्रेताओं को नवीन कृषि तकनीकों, उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक संबंधी जानकारी प्रदान करना था।
प्रशिक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक एग्रीकल्चर डॉ. शंकर लाल जाट द्वारा आदान विक्रेताओं को खरीफ फसलों में उन्नत कृषि तकनीकों के उपयोग, प्रमाणित बीजों के चयन, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं कीटनाशकों के सुरक्षित प्रयोग के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को समय पर कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं फसल उत्पादन बढ़ाने हेतु वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा आदान विक्रेताओं को खरीफ फसलों हेतु प्रमाणित बीज, उर्वरकों एवं कीटनाशकों के भंडारण, विक्रय एवं गुणवत्ता नियंत्रण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कृषि आदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक एग्रीकल्चर डॉ. शंकर लाल जाट, सहायक निदेशक चित्तौड़गढ़ मुकेश कुमार धाकड़, सहायक निदेशक बेगूं शंकर लाल जाट, कृषि अधिकारी राहुल कुमार एवं हेमराज धाकड़, सहायक कृषि अधिकारी हंसराज धाकड़, कृषि पर्यवेक्षक बेगूं सद्दाम हुसैन सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के अनेक आदान विक्रेता प्रकाश धाकड़, मनोज पगारिया, राजकुमार लोढ़ा, प्रकाश जैन, कैलाश प्रजापत, अभय गट्टानी राजकुमार धाकड़, अंशुल जैन उपस्थित रहे।









